
लुबना एक सूडानी पत्रकार को उनके साथियों के साथ राजधानी खारतूम में इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि वो पैंट पहन कर एक रेस्टोरेंट गईं थीं। इसके बाद पुलिस के सामने ज्यादातर महिलाओं के ग़लती कबूलने के बाद उन्हें दस -दस कोड़े लगाकर छोड़ दिया गया, लेकिन लुबना ने हार नहीं मानी और इसके लिए वो संघर्ष कर रहीं हैं। इस मध्ययुगीन रवायत के बारे में विश्वभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं ... लुबना के साहस को सराहा जा रहा है ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें